Jatayu Earth Center-जानिए विश्व के सबसे बड़े पक्षी मूर्ति के बारे में
Jatayu Earth Center-जानिए विश्व के सबसे बड़े पक्षी मूर्ति के बारे में 1.परिचय:- भारत में विभिन्न ऐसे स्थान है, जहां पर आज भी पौराणिक कथाओं के साक्ष्य मिलते हैं उन्हीं में से एक Jatayu earth center जिसे Jatayu Nature Park या Jatayu rock के नाम से भी जाना जाता है। यह केरल के कोल्लम के चादयामंगलम में स्थित है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 350 मीटर है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति होने का गौरव प्राप्त है, जो की महान जटायु की है। इसे राजीव आंचल ने डिजाइन किया था। यह महिलाओं की सुरक्षा, और उनके सम्मान का प्रतीक है। 2 . कैसे पहुंचे नजदीकी हवाई अड्डा:- चादयामंगलम पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट है नाजो कि यहां से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। .नजदीकी बस स्टॉप:- यहां पर सबसे नजदीकी बस स्टॉप चादयामंगलम है जो की 1.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नजदीकी रेलवे स्टेशन: -यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन वरकला शिवगिरी है जो की 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 3.पौराणिक कथाएं:- रामायण के अनुसार जटायु एक अर्ध देवता थे,जिन्होंने सीता...